SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Dewas Crime News: देवास जिले में पति ने तवे से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

Dewas Crime News: देवास जिले में पति ने तवे से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  Dewas News: देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की तवे से हमला करके हत्या कर दी। आरोपित पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।
  • देवास के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम सालमखेड़ी गांव की वारदात।
  • वारदात के बाद आरोपी पति हो गया फरार, पुलिस कर रही तलाश।
  • आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम सालमखेड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के सिर और चेहरे पर तवे से कई वार घर के पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद पति मौक़े से फरार हो गया।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद टोंकखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

सिर और चेहरे पर तवे से किया वार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास शहर जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपित 35 वर्षीय स्वरूप सोलंकी पुत्र गंगाराम सोलंकी ने अपनी पत्नी 30 वर्षीय संजना मालवीय के सिर और चेहरे पर तवे से जमकर मारपीट जिससे महिला की मौत हो गई।

naidunia_image

आरोपी पति की तलाश कर रही पुलिस

हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया है, उसकी तलाश में टोंकखुर्द क्षेत्र सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीमों को लगाया गया है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपित के पकड़ में आने के बाद ही हत्या के मूल कारण का पता चल सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us