SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पुलिस की गाड़ी ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दोनों वाहन 25 फीट नीचे झाड़ियों में जाकर गिरे, दो घायल

पुलिस की गाड़ी ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दोनों वाहन 25 फीट नीचे झाड़ियों में जाकर गिरे, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बैरीबांध के पास गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे पुलिस वाहन से एक शिक्षक की कार को टक्कर लग गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से करीब 25 फीट नीचे झाड़ियों से भरे गड्ढे में जा गिरे।

हादसे में कार चला रहे शिक्षक और पुलिस वाहन का चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय बकानटोला परसवार में पदस्थ

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जियालाल संत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बकानटोला परसवार में पदस्थ हैं और सकरिया गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्कूल से निकलने के बाद वह अपनी पत्नी कमलावती बघेल को लेने सकरिया जा रहे थे। उनकी पत्नी शासकीय प्राथमिक विद्यालय सकरिया में शिक्षिका हैं।

पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने कार को टक्कर मार दी

जियालाल संत के मुताबिक, बैरीबांध मार्ग से अनूपपुर-राजेंद्रग्राम मार्ग पर मुड़ते समय पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरे। पुलिस वाहन में सवार एसडीओपी मनोज दीक्षित ने बताया कि वह सतना जिले के रामपुर बाघेलान में पदस्थ हैं।

पुलिस की गाड़ी अनूपपुर के रास्ते सतना लौट रही थी

अमरकंटक थाने में पदस्थापना के दौरान हत्या के एक मामले में राजेंद्रग्राम न्यायालय में पेशी के बाद वह आरक्षक चालक देवेंद्र मिश्रा के साथ अनूपपुर के रास्ते सतना लौट रहे थे। हादसे के समय वह पुलिस वाहन की पिछली सीट पर बैठे थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती चिकित्सकीय जांच में दोनों को अंदरूनी चोटें आने की बात सामने आई, जबकि किसी को गहरे घाव नहीं थे। अस्पताल में पुलिस सहायता केंद्र ने घायलों के बयान दर्ज किए।

शिक्षक जियालाल संत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस वाहन के चालक देवेंद्र मिश्रा को प्राथमिक उपचार देने के बाद सतना के लिए रवाना कर दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us