SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » हरदा: तालाब में डूबने से 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते पानी में समाई

हरदा: तालाब में डूबने से 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते पानी में समाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  हरदा । नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे स्थित कड़ोला गांव में तीन साल की बच्ची तालाब में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मां तालाब किनारे ही कपड़े धो रही थी और पिता खेत में काम कर रहे थे। शनिवार को दोपहर बच्ची लक्ष्मी की मां कपड़े धो रही थी।
खेलते हुए पानी में पहुंची
इसी समय लक्ष्मी खेलते हुए तालाब किनारे पहुंच गई। बच्ची जब गहरे पानी में चली गई तब उसकी मां को पता चला और वह बच्ची को पानी से बाहर निकालने दौड़ पड़ी। बच्ची को पानी से बाहर निकालकर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को मृत बता दिया।
पुलिस ने बताया कि चुरनी निवासी शांतिलाल सालबे कुछ साल से कड़ोला गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार को खेत जोत रहा था तथा उसकी पत्नी तालाब किनारे कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बच्ची पानी में डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us