श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः विश्वविद्यालयीन प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआइटी) आरजीपीवी शहडोल में संभागस्तरीय शतरंज स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें संभाग के विभिन्न अभियंत्रण महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यूआईटी आरजीपीवी शहडोल और रीवा अभियंत्रण महाविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
आयोजन में जिला शतरंज संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक मंडल में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आरएस मिश्रा, त्र्यंबकम् तिवारी तोपखाने, दिनेश पांडेय और मनीष सोनी शामिल थे। प्रदर्शन के आधार पर आगामी क्षेत्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए यूआईटी आरजीपीवी शहडोल के प्रिंस प्रजापति, शिवा तिवारी, संचिता सेन और सृष्टि साहू का चयन किया गया।
संस्थान के निदेशक डा पंकज जैन ने कहा कि स्पर्धाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि और तार्किक क्षमता विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देना है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल प्रभारी बिपिन सिंह ने निर्णायकों, प्रतिभागियों और जिला शतरंज संघ का आभार जताया तथा चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










