SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उमरिया में सागौन तस्करों पर कार्रवाई, 12 नग लकड़ी जब्त; एक गिरफ्तार और दो फरार

उमरिया में सागौन तस्करों पर कार्रवाई, 12 नग लकड़ी जब्त; एक गिरफ्तार और दो फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। जिले में सागौन की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लोड एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सागौन की 12 नग सिल्ली बरामद की गई है।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र की टीम दरमियानी रात सघन गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में पिकअप वाहन के जरिए अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन अमले ने रहठा क्षेत्र के ग्राम बांदर चुआ और खैरखा के बीच तालाब के पास तड़के करीब 2:30 बजे घेराबंदी की।

इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 5398 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सागौन की 12 नग सिल्ली रखी हुई मिलीं। लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन विभाग ने लकड़ी सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वाहन मालिक की पहचान ग्राम हड़हा निवासी रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वहीं, मौके से जगतपाल बैगा को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।

वन विभाग ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सागौन की लकड़ी कहां से काटी गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी पीयूष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक नन्दलाल सिंह, अजय सिंह, बीट गार्ड सत्यदेव द्विवेदी, शिवप्रताप बेगा, विजय सिंह और मोहम्मद हनीफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग फरार आरोपियों की तलाश में जुटा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us