SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » धार में कपास-तुअर के बीच उगा रखे थे गांजे के 360 पौधे, खेत मालिक गिरफ्तार

धार में कपास-तुअर के बीच उगा रखे थे गांजे के 360 पौधे, खेत मालिक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  गंधवानी (धार) : कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में खेत पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान गांजे के 360 हरे पौधे मिले, जिनका कुल वजन 433.70 किलोग्राम है। पुलिस ने पौधों को जब्त किया है। इनकी अनुमानित कीमत 43 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने 45 वर्षीय मगरसिंह बिलवाल को गिरफ्तार किया है।

खेतों में गांजे की अवैध खेती की सूचना मिल रही थी

पुलिस के अनुसार जीराबाद चौकी और गंधवानी थाना क्षेत्र में खेतों में गांजे की अवैध खेती की सूचना मिल रही थी। 28 अक्टूबर को विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बोरदा में कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने खेतों में तलाशी अभियान चलाया

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मगरसिंह पुत्र धनसिंह बिलवाल के कपास के खेत से गांजे के 360 हरे पौधे बरामद हुए। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में जीराबाद चौकी प्रभारी एसआइ मनीष कुमार चौधरी, नीरज कोचले, प्रधान आरक्षक सुखराम चौहान और गंगाराम सहित आरक्षक संतोष नागर, विक्रम वागले, वीरेंद्र कन्नौजे, शियाराम, दिलीप, किरण, कैलाश तथा सैनिक पर्वत ने की।

युवक गांजे के साथ पकड़ाया

धार: शहर की संजय कॉलोनी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश ओगलिया निवासी संजय कॉलोनी को गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के कब्जे से सफेद पारदर्शी पालीथीन की थैली में गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह डामर ने की, जबकि मामले की विवेचना निरीक्षक राजललन मिश्रा कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us