श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर। पुलिस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे 22 वर्षीय युवती अपने घायल पिता को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची।
आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं
युवती ने इलाके में रहने वाले दो बदमाशों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उसका कहना है कि दोनों के खिलाफ वह पहले ही चार बार एफआईआर दर्ज करा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़े
युवती के मुताबिक, लगातार शिकायतों के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़े गए हैं। इसी वजह से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात पिता के घायल होने के बाद वह उन्हें लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी।
सुरक्षा और तत्काल पुलिस कार्रवाई की जरूरत
युवती ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ चार अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज करा चुकी है। शिकायतों के बावजूद आरोपियों पर सख्ती नहीं होने के कारण वे लगातार परेशान कर रहे हैं। घायल पिता को थाने लाने के पीछे भी युवती ने सुरक्षा और तत्काल पुलिस कार्रवाई की जरूरत बताई।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी हकीकत
मामले के बाद थाने में पुलिस ने युवती और उसके पिता से घटना की जानकारी ली। हालांकि, पिता को चोट कैसे लगी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
वर्तमान विवाद की पृष्ठभूमि क्या
यदि युवती द्वारा पहले दर्ज कराई गई चारों एफआईआर की पुष्टि होती है, तो पुलिस के सामने यह भी महत्वपूर्ण होगा कि उन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई और वर्तमान विवाद की पृष्ठभूमि क्या है।









