SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में दोनों की मौके पर मौत

शहडोल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में दोनों की मौके पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झीकबिजुरी रोड गाड़ाघाट में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार काली बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी बद्री प्रसाद रविदास और सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी गाड़ाघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बोलेरो चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us