श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जिले में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 28 से 30 सितंबर तक यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से समन शुल्क वसूला। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने और बिना बीमा के वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
वाहन चालकों को दिलाई जा रही शपथ
यातायात प्रभारी ने बताया कि विशेष अभियान 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए यातयात नियम का पालन करें।













