श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल में भाजपा की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित की, लेकिन कुछ घंटे बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने उसे भंग कर दिया। घटनाक्रम से संगठनात्मक समन्वय पर सवाल उठे हैं
पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि संगठन में आपसी समन्वय की कमी का असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी बताते हुए संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह संगठन की प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। आपसी सहमति से जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने जिले में भाजपा के संगठनात्मक तालमेल और नेतृत्व के बीच समन्वय को लेकर नई बहस छेड़ दी है।














