SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल हादसा: खेलते-खेलते आंगन के कुएं में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से मौत; घंटों की तलाश के बाद मिला शव

शहडोल हादसा: खेलते-खेलते आंगन के कुएं में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से मौत; घंटों की तलाश के बाद मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां बने कुएं में गिर गया। परिजन घर के अंदर थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक मासूम दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास की गलियों और पड़ोसियों के घरों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश बैगा (4) पिता स्व. चरकु बैगा निवासी बहगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय परिजन घर के अंदर थे और बच्चा भी उनके आसपास ही था। कुछ देर बाद वह खेलते-खेलते घर के आंगन में पहुंच गया। इसी दौरान आंगन में बने कुएं में गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब काफी समय तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

मासूम का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान आंगन में बने कुएं की जांच की गई तो मासूम का शव पानी में मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

परिवार में मचा कोहराम

चार साल के मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद बहगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us