SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में नीट की तैयारी कर रहे युवाओं को एसईसीएल दिलाएगा निश्‍शुल्क कोचिंग

उमरिया में नीट की तैयारी कर रहे युवाओं को एसईसीएल दिलाएगा निश्‍शुल्क कोचिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बिरसिंहपुर पाली। एसईसीएल ने नीट मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा छात्रों के लिये बीड़ा उठाया है। इस संदर्भ में एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के अधिकारी अरिहंत पगडिया व अजय दास ने बताया कि जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सारी व्‍यवस्‍था होगी।

बायोलॉजी से 12वीं पास छात्रों को अवसर

चयन प्रक्रिया के तहत बायोलॉजी से 12वीं पास छात्रों को 29 नवंबर को केन्द्रीय विद्यालय नौरोजाबाद में प्रातः 10 बजे आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है।

लिंक में अपना पंजीयन कराना होगा

नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को 28 नवंबर तक दिए गए लिंक में अपना पंजीयन कराना होगा। चयनित छात्र-छात्राओं को बिलासपुर में कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी जिसमें अनुभवी श्रेष्ठ शिक्षकों के द्वारा उन्हें कोर्स से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

कोयलांचल के युवाओं को सुनहरा मौका

यह सुनहरा अवसर कोयलांचल क्षेत्र के युवाओं को ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि उमरिया जिले में जोहिला क्षेत्र की खदानें उमरिया, पिपरिया, पिनौरा, बिरसिंहपुर पाली, नौरोजाबाद में कोयला उत्पादन का कार्य कर रही हैं।

आयोजित की जा रही है चयन परीक्षा

एसईसीएल के सुश्रुत योजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित परिवारों के बच्चों को व एसईसीएल के खनन क्षेत्रों में लगे कोयलांचल के निवासियों को निश्‍शुल्क आवासीय नीट कोचिंग के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us