SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » एएसपी के बंगले में चली जाओ…’, युवती बोली-सिवनी पुलिस में कोई मेरे जिस्म का भूखा था

एएसपी के बंगले में चली जाओ…’, युवती बोली-सिवनी पुलिस में कोई मेरे जिस्म का भूखा था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सिवनी। पुलिस विभाग से जुड़ा एक युवती का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों और एक महिला टीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि महिला टीआई उससे कहती थीं कि वह एएसपी के बंगले में चली जाए। वीडियो में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि सिवनी पुलिस में कोई ऐसा व्यक्ति था, जो उसके जिस्म का भूखा था।

पुलिस विभाग के भीतर पर हुए व्यवहार पर सवाल उठाए

युवती ने वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुए पुलिस विभाग के भीतर कथित तौर पर हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उसके आरोपों के मुताबिक, महिला टीआई की ओर से उसे एएसपी के बंगले में जाने की बात कही जाती थी। युवती ने इसे अपने साथ हुए कथित अनुचित व्यवहार से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

भाषा और लगाए आरोपों ने बनाया मामले को गंभीर

वीडियो में इस्तेमाल की गई युवती की भाषा और लगाए गए आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। यदि आरोपों में सच्चाई है, तो यह पुलिस विभाग में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के निराकरण और जिम्मेदार अधिकारियों के आचरण से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

वीडियो इसी साल जून माह का बताया जा रहा

होटल कांड के बाद निलंबित एएसपी दीपक मिश्रा पर कई तरह के आरोप लगाते एक महिला का पुराना वीडियो सामने आया है, जो इसी साल जून माह का बताया जा रहा है, जिसने कोतवाली थाना में चोरी संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीआइजी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जबलपुर सीआईडी की जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार पाए गए थे।

टीआई, एसडीओपी के बाद बने जिले में एएसपी

एएसपी दीपक मिश्रा के पिता भी पुलिस इंस्पेक्टर थे। 1975 में वे बालाघाट कोतवाली में टीआई के पद पर तैनात थे। इस दौरान थाने में आगजनी की घटना में पिता की मृत्यु के बाद दीपक मिश्रा को अनुकंपा के आधार पर सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली थी।

पुलिस कर्मियों की संलिप्ता और भूमिका पर गंभीर सवाल

उल्लेखनीय है कि बबरिया रोड सिद्धार्थ होटल मालिक संजय सनोड़िया ने भी इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों की संलिप्ता और भूमिका पर गंभीर सवाल उठाएं हैं, जिसकी जांच जारी है।

जिसे जांच का जिम्मा उसके नीचे काम कर चुके मिश्रा

यह एक संयोग है कि छिंदवाड़ा डीआइजी राकेश सिंह जिन्हें मामले की जांच सौंपी गई है। वे चार साल पहले तक सिवनी के एसपी रहे थे। उस दौरान एएसपी दीपक मिश्रा लखनादौन में एसडीओपी के पद पर तैनात थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us