SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बांधवगढ़ में सफारी सीजन शुरू, ताला-मगधी-खितौली गेट खुले; पहले दिन बाघिन के दीदार से पर्यटकों का दिन बना खास

बांधवगढ़ में सफारी सीजन शुरू, ताला-मगधी-खितौली गेट खुले; पहले दिन बाघिन के दीदार से पर्यटकों का दिन बना खास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। गेट खोलने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई और वन्यजीवों की सुरक्षा व पर्यटन सत्र के सफल संचालन की कामना की गई।

यादगार बना दिन

ताला गेट से पार्क में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए पहला दिन ही यादगार बन गया। सिद्ध बाबा क्षेत्र के पास पर्यटकों को एक बाघिन के दीदार हुए। बाघिन को अपने प्राकृतिक परिवेश में विचरण करते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। सफारी वाहनों में सवार पर्यटकों ने बाघिन की गतिविधियों को काफी देर तक देखा और कैमरों में इस खास पल को कैद किया। नए पर्यटन सत्र के पहले ही दिन बाघिन के दीदार से पर्यटकों का उत्साह और बढ़ गया।

naidunia_image

किया गया स्वागत

सुबह निर्धारित समय पर तीनों प्रमुख गेटों से पर्यटकों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश द्वारों को फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया था। पार्क प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें सुरक्षित और सुखद सफारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पर्यटकों को पार्क के नियमों का पालन करने तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जानकारी भी दी गई।

naidunia_image

बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

मानसून के दौरान लंबे समय तक बंद रहने के बाद कोर क्षेत्र के ताला, मगधी और खितौली गेट खुलने से बांधवगढ़ में पर्यटन गतिविधियां फिर पूरी रफ्तार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी के लिए पहुंचे। पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य और बाघों के दीदार की उम्मीद के बीच पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रबंधन ने नए सत्र में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us