श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उत्तराखंड की यात्रा पर निकले शहडोल के एक परिवार के लिए सफर जिंदगीभर का दर्द बन गया। टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में शहडोल के दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहडोल में रहने वाले परिजनों और परिचितों में शोक है। गुरुवार को ऋषिकेश में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।
दीपक गुप्ता शहडोल जिला न्यायालय में पदस्थ थे। उनकी पत्नी कीर्ति गुप्ता शहर के महर्षि स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य उत्तराखंड पहुंच गए थे। गुरुवार को ऋषिकेश में दीपक और विकास का अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार में दीपक की वृद्ध मां, पत्नी कीर्ति और बेटी आर्या रह गई हैं। एक साथ दो बेटों को खोने से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं महर्षि स्कूल परिवार ने भी घटना पर शोक जताते हुए कीर्ति गुप्ता और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।














