SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया: मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी अनूपपुर में मिली, शहडोल के दो आरोपियों की तलाश

उमरिया: मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी अनूपपुर में मिली, शहडोल के दो आरोपियों की तलाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया घुनघुटी वन परिक्षेत्र के मालाचुवा से चोरी हुई खैर की बेशकीमती लकड़ी बरामद करने में वन विभाग को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में दबिश देकर चोरी गई पूरी लकड़ी बरामद कर ली। हालांकि, इस मामले में संदेह के घेरे में आए दो आरोपी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले मालाचुवा क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में लोड खैर की लकड़ी चोरी होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम लकड़ी की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वन अमला स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने के साथ ही संभावित ठिकानों पर भी नजर रख रहा था।
इसी दौरान वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई लकड़ी अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में रखी हुई है। सूचना के आधार पर बुधवार को घुनघुटी वन परिक्षेत्र की टीम ग्राम बकही पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वन अमले ने मालाचुवा से चोरी हुई खैर की पूरी लकड़ी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली। बरामद लकड़ी की मात्रा लगभग एक पिकअप वाहन में लोड होने के बराबर बताई जा रही है।

शहडोल के दो संदेही फरार

वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो संदेही आरोपी टीम की पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। लकड़ी बरामद होने के बाद अब वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है। इसके लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

लकड़ी बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी का अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में मिलना जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। वन विभाग ने चोरी गई लकड़ी बरामद कर ली है, लेकिन संदेहियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। टीम अब फरार आरोपियों तक पहुंचने और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us