SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भरोसे को शर्मसार करने वाली वारदात, प्रेमी के सामने दोस्त ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

भरोसे को शर्मसार करने वाली वारदात, प्रेमी के सामने दोस्त ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   बिश्रामपुर : शादी का झांसा देकर कई साल तक महिला के साथ संबंध बनाए रखने वाले युवक ने ऐसा घिनौना कृत्य किया कि रिश्ते और भरोसे दोनों शर्मसार हो गए। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त को घर बुलाया और कमरे में सो रही अपनी प्रेमिका के साथ उसके सामने ही दोस्त से दुष्कर्म कराया। इसके बाद दोनों आरोपित महिला की सोने की चेन और कान की बाली लेकर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर बिश्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 70 (1), 351 एवं 309 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि ग्राम सतपता निवासी एक व्यक्ति शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों से उसके साथ संबंध में था। इसी भरोसे के चलते वह उसके साथ लगातार संपर्क में रही। पीड़िता के मुताबिक 24 सितंबर को युवक उसके घर पहुंचा और कहा कि अब वह वहीं रहकर काम करेगा। इसके बाद वह उसके घर पर ही रहने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान युवक अपने दोस्त निवासी भाठापारा टिकरापारा, रायपुर को लेकर उसके कमरे में पहुंचा। आरोप है कि उसी दोस्त ने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का साथी युवक भी मौके पर मौजूद था।

वारदात के बाद दोनों उसकी सोने की चेन और कान की बालियां लेकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बिश्रामपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us