SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » जबलपुर के शैल्वी अस्पताल में मरीज की मौत, बीमा का पता चला तो कर दी सर्जरी, ढाई लाख का बिल बनाया

जबलपुर के शैल्वी अस्पताल में मरीज की मौत, बीमा का पता चला तो कर दी सर्जरी, ढाई लाख का बिल बनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। पेट की तकलीफ के बाद मां को पनागर से लेकर बेटा शैल्वी अस्पताल पहुंचा। उपचार के 6 घंटे बाद मरीज की जान चली गई। मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बॉडी देने में भी आनाकानी करता रहा।

बिजोरा गांव पनागर से माता को लेकर पहुंचे थे

यह मामला नगर के विजयनगर स्थित शैल्वी हॉस्पिटल का है जहां बिजोरा गांव पनागर निवासी जितेंद्र पटेल अपनी माता भगवती पटेल को लेकर पहुंचे थे।

पेट में तकलीफ, हार्ट ब्लॉक कहकर कर दी सर्जरी

पटेल परिवार का आरोप है कि मरीज के पेट में तकलीफ थी जांच के बाद अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष तिवारी ने हार्ट ब्लॉक की शिकायत बताकर सर्जरी कर दी। सर्जरी के कुछ घंटे बाद ही मरीज की मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक बॉडी सुपुर्द नहीं की थी

पटेल परिवार को जैसे ही माता के न रहने की जानकारी मिली अस्पताल में हंगामा कर दिया सूचना पर क्षेत्रीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई खबर लेकर जाने तक बॉडी पटेल परिवार को सुपुर्द नहीं की गई है।

पटेल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है

इस संबंध में बेटे जितेंद्र ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों को जैसे ही पता चला कि हमारा बीमा क्लेम है तो उन्होंने बिल बनाने के चक्कर में सर्जरी कर दी और ढाई लाख का बिल बना दिया पटेल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

जान बचाने का भरपूर प्रयास किया प्रयास किया

इस संबंध में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि हमने तो सफल सर्जरी की और मरीज की जान बचाने का भरपूर प्रयास किया प्रयास किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us