सीमा सिंह शहडोल -: मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने शहडोल में छात्रावासों का दौरा किया। उन्होंने पांडव नगर स्थित कन्या छात्रावास में संवाद किया। बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए छात्रावास के पास पुलिस गश्त और छत पर बाउंड्रीवॉल बनवाने के आदेश दिए।
वे सोहागपुर थाना के पास स्थित बालक छात्रावास भी पहुंचे। यहां तक पहुंच के लिए सड़क मार्ग के निर्माण के आदेश दिए। दोनों छात्रावासों में गर्मी के मौसम में कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। छात्रों की पढ़ाई की सुविधा के लिए वाई-फाई और कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कन्या छात्रावास में किचन और रहवासी कक्षों की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बालक छात्रावास में निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग आशा द्विवेदी, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।










