सीमा सिंह शहडोल -: सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी गांव में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। राघवेंद्र तिवारी मंगलवार सुबह अपनी पत्नी को इलाज के लिए शहडोल लेकर गए थे। शाम 4 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला।
घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से एक लाख 50 हजार रुपए नगद और कई पीतल के बर्तन गायब थे। राघवेंद्र ने बताया कि वह ट्रैक्टर की किस्त के लिए यह रकम घर में रखे हुए थे।
सिंहपुर थाना प्रभारी आर पी रावत के अनुसार कुल मिलाकर करीब 1.70 लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
ज़िले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले पुलिस अधिकारियों के घरों में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।










