SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में 9 घंटे तक टनों कोयले के ढेर में दबा रहा खलासी, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

उमरिया में 9 घंटे तक टनों कोयले के ढेर में दबा रहा खलासी, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। उचेहरा और घोरचत्र नदी के पास कोयले से भरा एक बड़ा ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद ट्रक का केबिन नीचे हो गया और उसका डाला खड़ा हो गया। नतीजतन डाले में भरा 40 टन से अधिक कोयला केबिन के ऊपर आ गया। शनिवार-रविवार देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू प्रारंभ किया।

ट्रक के ड्राइवर को तो रात में ही मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कंडक्टर (खलासी) को करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कंडक्टर को अचेत अवस्था में उपचार के लिए पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अनियंत्रित होकर खाई में केबिन के बल खड़ा हुआ

कोयले से लदा यह ट्रक शहडोल से कटनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोरचत्र नदी के ठीक पहले चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खाई जैसे स्थान में गिरकर केबिन के बल खड़ा हो गया। फलस्वरूप ट्रक में भरा सारा कोयला केबिन पर आ गया। पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर रेस्क्यू प्रारंभ कराया।

ड्राइवर को दो घंटे में निकाला, 9 घंटे कोयले के ढेर में दबा रहा कंडक्टर

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर भगवान दास को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कंडक्टर को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कंडक्टर राजाराम ड्राइवर की विपरीत दिशा में था और कोयले के ढेर में बुरी तरह से दब चुका था, इसलिए उसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को करीब नौ घंटे प्रयास करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे उसे बाहर निकाला जा सका। घायल कंडक्टर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में उपचार चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us