SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » छिंदवाड़ा में महंगे शौक के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में महंगे शौक के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   छिंदवाड़ा। महंगे शौक ने युवकों को अपहरण एवं फिरौती मांगने का अपराधी बना दिया है। पुलिस ने अम्मू उर्फ इम्मू शाह (18 वर्ष), उवैश खान (22 वर्ष) और शेख अलमाश उर्फ छोटे (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

दो अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। दो अक्टूबर को पवन कुमार चंद्रवंशी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 सितंबर को घटना को अंजाम दिया था।

सूनसान इलाके में चाकू दिखाकर बंधक बनाया

मानसरोवर बस स्टैंड पर खड़ा होकर खजरी की ओर जाने के लिए लिफ्ट मांग रहा था। प्रार्थी द्वारा लिफ्ट देने के बाद, आरोपियों ने उसे गाड़ी में लिफ्ट के बहाने खजरी रोड पर सूनसान इलाके में चाकू दिखाकर बंधक बना लिया।

पैसे ट्रांसफर न करने पर अंगूठा काटने की धमकी

आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाइल फोन से फोन पे के माध्यम से विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास किया और न करने पर अंगूठा काटने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा में गिरफ्तार किया

जांच के दौरान, प्रार्थी ने अपहरणकर्ता में से एक का नाम अम्मू बताया। प्रार्थी के खाते से अम्मू के खाते में पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी भी मिली। संदेहियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने उन्हें छिंदवाड़ा में गिरफ्तार किया।

स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की

पूछताछ में अम्मू ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। मामले में तीनों आरोपियों से 43,500 रुपये जब्‍त किए गए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा प्रार्थी की मोटरसाइकिल भी जब्‍त की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us