SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में पटवारियों के वेतन में कटौती, अधिकारियों पर आरोप:

शहडोल में पटवारियों के वेतन में कटौती, अधिकारियों पर आरोप:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में पटवारियों के वेतन में कटौती और अधिकारियों की मनमानी का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने सोमवार को उन्हें समर्थन दिया।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ, शहडोल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन काटे जाने, रोके जाने और मानसिक परेशानी की शिकायत की। संघ ने मांगें पूरी न होने पर 21 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।

ज्ञापन के मुताबिक, गोहपारू तहसील में अगस्त का वेतन कई पटवारियों को नहीं मिला। 4 पटवारियों का 14 दिन, 2 का 12 दिन और 2 का 7 दिन का वेतन काटा गया। सभी पटवारियों का 6 दिन का वेतन भी कटा। संघ का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना सुनवाई के हुई।

सोहागपुर में 17, ब्यौहारी में 13, जयसिंहनगर और बुढ़ार में भी वेतन कटौती हुई है। संघ का कहना है कि अधिकारी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर पटवारियों को परेशान कर रहे हैं।

मांगें न मानने पर पटवारी 18 अक्टूबर को आकस्मिक, 19-20 को सामूहिक अवकाश और 21 सितंबर से कलम बंद हड़ताल करेंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us