SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » 6 साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, कमर और मुंह पर आई चोटें, स्ट्रेचर नहीं मिला तो अस्पताल में भटकते रहे पिता

6 साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, कमर और मुंह पर आई चोटें, स्ट्रेचर नहीं मिला तो अस्पताल में भटकते रहे पिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम जम्बूपानी में सोमवार को प्राथमिक स्कूल परिसर में लापरवाही का मामला सामने आया। स्कूल पहुंची छह वर्षीय नीलम पर अचानक लोहे का गेट गिर गया। बच्ची गेट के नीचे दब गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

बच्ची के कमर और मुंह पर चोटें आई

इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई। स्वजन के अनुसार घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल स्ट्रेचर नहीं मिला। पिता घायल बच्ची को लेकर अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे।

आरोप है कि कई घंटों तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। बच्ची के कमर और मुंह पर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

स्कूल और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

नीलम के रिश्तेदार अजय मेहता ने बताया कि स्कूल परिसर में गेट की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने स्कूल और पंचायत की लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी नहीं है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त भरत जांचपुरे ने भी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us