SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अनूपपुर: पोते की पिटाई से घायल दादा की मौत, पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे 85 वर्षीय बुजुर्ग

अनूपपुर: पोते की पिटाई से घायल दादा की मौत, पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे 85 वर्षीय बुजुर्ग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते रवि पनिका ने दादा गोरेलाल पनिका पर डंडे से हमला कर दिया। 85 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और आरोपी पोते की तलाश जारी है।
जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते द्वारा डंडे से की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 85 वर्षीय दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पोते की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात करीब 2 बजे रवि पनिका शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगने के बाद विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के सिर व शरीर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर बाहर सो रहे उसके 85 वर्षीय दादा गोरेलाल पनिका ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना देने के लिए सड़क की ओर जाने लगे।
इसी दौरान रवि ने पीछे से पहुंचकर दादा पर डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में गोरेलाल के एक हाथ की हड्डी दो जगह से टूट गई, जबकि दूसरे हाथ, सिर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए पहुंचे रवि के पिता प्यारेलाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे गोरेलाल पनिका की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी रवि पनिका की तलाश की जा रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us