SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धनपुरीः स्वच्छता कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र द्वारा स्पेशल कैंपेन 6.0 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल एवं राजेंद्रा डिस्पेंसरी में आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता कार्यों से जुड़े कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ चिकित्सकों ने सफाई मित्रों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। दैनिक कार्य के दौरान विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी सावधानियों के संबंध में भी उन्हें उपयोगी जानकारी दी गई।

स्वच्छता कार्य में जुटे कर्मियों को अक्सर प्रतिदिन विभिन्न परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us