SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सील के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा इलाज !

सील के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा इलाज !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल शिवम कुशवाहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सील किए गए अभयराज डे क्लीनिक में कथित तौर पर इलाज का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, क्लीनिक सील होने के बावजूद मेडिकल के बगल से मरीजों का एलोपैथी इलाज किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद भी यहां मरीजों कबुलाकर उपचार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि सील किए गए परिसर या उससे जुड़े स्थान से बिना वैध अनुमति उपचार किया जा रहा है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और नियमों की गंभीर अनदेखी का मामला हो सकता है।

अधिकारियों की मिलीभगत के आरोपस्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अधिकारियों की कथित साठगांठ और आर्थिक लेन-देन के चलते कार्रवाई के बावजूद इलाज जारी है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

मेडिकल के बगल से इलाज जारी होने का दावासूत्रों का कहना है कि क्लीनिक सील होने के बाद अब मेडिकल स्टोर के बगल वाले स्थान से मरीजों को देखा जा रहा है। यदि यह सही है तो सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग की सीलिंग कार्रवाई के बाद भी उपचार कैसे जारी है और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर इसका जवाब कौन देगा? कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं रुका इलाज ? स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले की गई कार्रवाई के बावजूद यदि इलाज जारी है, तो यह जांच का विषय है कि सीलिंग के बाद मौके की निगरानी किस स्तर पर की गई और दोबारा उपचार शुरू होने की जानकारी विभाग को क्यों नहीं मिली।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मौके पर दोबारा जांच कर वास्तविक स्थिति की वीडियोग्राफी कराई जाए, मरीजों से पूछताछ की जाए और यदि नियम विरुद्ध एलोपैथी उपचार पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और सील किए गए क्लीनिक से इलाज जारी होने की शिकायत की जांच कब तक होती है

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us