SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद, जन विश्वास कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

उमरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद, जन विश्वास कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ ही सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ एक विशेष जन सेवा पहल कार्यक्रम 3 एवं 4 अक्टूबर तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है।

कलेक्टर राखी सहाय ने कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

उमरिया। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के निर्देशानुसार महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प’ विषय पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।

नशामुक्त भारत का संकल्प

प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। नशामुक्त भारत का संकल्प केवल एक शपथ नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने का अभियान है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सेवा भाव से समाज के उत्थान में योगदान दें।

कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us