श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के सोहागपुर ब्लॉक क्षेत्र में होम्योपैथी के पंजीयन की आड़ में एलोपैथिक इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। बुढार के सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। विभाग को यहां नियमों के विपरीत इलाज किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉलीक्लिनिक पहुंचकर जांच की। आरोप है कि संस्थान के पास होम्योपैथी चिकित्सा का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को एलोपैथिक पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की और मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग ने पूर्व में क्लीनिक को सील किया था, लेकिन बाद में यहां दोबारा इलाज शुरू होने की शिकायत सामने आई। करीब एक सप्ताह पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने की शिकायतें विभाग तक पहुंचती रहीं।
कार्रवाई करने पहुंची टीम से अभद्रता
लगातार की जा रही जांच













