श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतैनी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हिड़वाह निवासी भैय्या लाल सिंह पिता शिवचरण गोंड के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार छतैनी रेलवे ट्रैक पर युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
ब्यौहारी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस युवक के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों और हादसे की वजह की जांच कर रही है। परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। युवक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।












