SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » एमपी क्राइम: शहडोल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार आरोपी गिरफ्तार, 7.43 लाख का मशरूका जब्त

एमपी क्राइम: शहडोल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार आरोपी गिरफ्तार, 7.43 लाख का मशरूका जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 13,300 रुपये नकद और छह मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 7.43 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गोहपारू थाना पुलिस ने सुनसान स्थान पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13 हजार 300 रुपये नकद और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुडवार के डोंगरी टोला स्थित एक सुनसान स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैंसूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दीपुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने के साथ जुआ फड़ की जांच कीइस दौरान उनके कब्जे से 13 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा मौके से छह मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार, नकदी और वाहनों समेत जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक है

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेसा नायक, सूरज प्रसाद, मोहम्मद मुबारक और महबूब खान के रूप में की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। जुआ फड़ से कुछ लोगों के भागने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us