श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती बीते कई दिनों से घर से लापता थी। पुलिस को आशंका है कि पेट दर्द और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनुराधा सिंह पिता रणबहादुर सिंह 18 वर्ष के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। स्वजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 25 जुलाई को देवलौंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
तलाश के दौरान पुलिस और परिजन युवती के घर से करीब एक किलोमीटर दूर चंडी माता जंगल पहुंचे। वहां महुआ के पेड़ पर अनुराधा का शव फंदे से लटका मिला।









