SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मनचले को किया गिरफ्तार

मनचले को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कटनीः स्लीमनाबाद पुलिस ने बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले कए आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि आठ जुलाई को एक शिकायत दी गई थी कि बालिका के साथ सेवक पिता रामकुमार आदिवासी निवासी खिरहनी थाना स्लीमनाबाद ने छेड़छाड़ करने की और बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपित सेवक आदिवासी को पकड़ा और उसे न्यायालय में पेश किया है।

अड़ीबाजी का आरोपित गिरफ्तार

कटनीः स्लीमनाबाद पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगकर अड़ीबाजी करने वाले आरोपित को पकड़ा है। थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि शनिवार को उमा सिंह राजपूत निवासी ग्राम पड़वार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि धर्मेंद्र उर्फ लल्लू दाहिया ने शराब पीने के लिए पैसे की मांगते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us