SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » काम का झांसा देकर महिला को देह व्यापार में धकेला, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

काम का झांसा देकर महिला को देह व्यापार में धकेला, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। शहर के कुछ होटलों में देह व्यापार के लिए युवतियां सप्लाई किए जाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित दीपक धानुक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

दीपक धानुक ने उससे फोन पर संपर्क किया

पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला को काम की जरूरत थी। इसी दौरान जुलाई के पहले सप्ताह में सदर वाजपेयी कंपाउंड निवासी दीपक धानुक ने उससे फोन पर संपर्क किया।

महिला 11 जुलाई को शहर पहुंची

अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर जबलपुर बुलाया। महिला 11 जुलाई को शहर पहुंची, जहां दीपक उसे गोरखपुर स्थित होटल स्टायलो में ले गया।

अगले दिन ग्राहक के साथ जाने के लिए कहा

आरोप है कि अगले दिन दीपक ने उसे ग्राहक के साथ जाने के लिए कहा। महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। इसके बाद दीपक के साथी अरविंद ने महिला से संपर्क किया और काम दिलाने के बहाने होटल ढींगरा ले गया।

जबरन देह व्यापार में धकेलने का प्रयास

वहां भी उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया गया। महिला के अनुसार इसके बाद उसे होटल हिल्टन और फिर गढ़ा स्थित होटल अतिथि ले जाया गया, यहां भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि इस पूरे मामले में दीपक, अरविंद, आकाश उर्फ शिवा और रोशनी नाम की महिला शामिल हैं।

मोबाइल में मिली ग्राहकों से चैट

महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सदर निवासी दीपक धानुक को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की जांच में ग्राहकों से हुई बातचीत की चैट और युवतियों की तस्वीरें मिलने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

कई होटलों में युवतियां भेजने का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने शहर के कई होटलों में युवतियां भेजने की जानकारी दी है। इनमें होटल स्टायलो, होटल अतिथि, होटल वेलवेट, होटल हिल्टन, होटल डेजी, होटल रॉयल पैलेस, होटल आरविन दीनदयाल, होटल एयर, होटल ढींगरा, होटल बग्गा इन और होटल सुकून इन सहित अन्य होटल शामिल बताए गए हैं।

दूसरे राज्यों से काम दिलाने का झांसा देकर बुलाते थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य आसपास के शहरों और दूसरे राज्यों से महिलाओं व युवतियों को काम दिलाने का झांसा देकर बुलाते थे। उन्हें देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us