श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अमलाईः भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए ओरिएंट पेपर मिल्स प्रबंधन ने कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए मुख्य गेट पर ठंडे शर्बत की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शर्बत ग्रहण कर राहत महसूस की। इस दौरान एचआर, पर्सनल और सुरक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रमिकों को नौतपा में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने अधिक पानी पीने, धूप में सिर ढककर निकलने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया। कर्मचारियों ने कंपनी की इस पहल की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि भीषण गर्मी में कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।







