SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » निपनिया स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिन से गैस सिलिंडर नहीं

निपनिया स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिन से गैस सिलिंडर नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः जिले के अंतिम छोर पपौंध क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया में पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं है। इससे भर्ती डिलीवरी महिलाओं को शासन की योजना के तहत मिलने वाला भोजन नहीं । मिल पा रहा है। जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही सामने में आई है।

ग्रामीणों व महिलाओं ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पहले से डाक्टरों की कमी है। अब रसोई में गैस खत्म होने से है मरीजों को पका भोजन देना बंद हो गया, बन है। प्रसूताओं को घर से खाना मंगाना च पड़ रहा है। कई गरीब परिवार दूर-दराज की से आते हैं, उनके लिए परेशानी बढ़ गई पत है। नियमानुसार संस्थागत प्रसव के बाद बीय महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में भोजन में दिया जाना अनिवार्य है। लेकिन गैस । सिलेंडर खत्म होने की जानकारी देने के एक बावजूद 15 दिन से व्यवस्था नहीं की गई। इससे शासन की जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बीएमओ और सीएमएचओ से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और डाक्टरों की पदस्थापना की मांग की है। मूलभूत सुविधाएं ठप होने से मरीजों में नाराजगी है।

यहां भर्ती के एक महिला के स्वजन ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं होने का बहान बताकर महिलाओं को निर्धारित भोजन नहीं दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश मिश्रा ने बताया कि वहां निशांत सिंह बीएमओ हैं। मैं उनसे बात करता हूं कि क्यों भोजन नहीं मिल रहा है। गैस सिलेंडर नहीं हो ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि नियमित व्यवस्था दी जा रही है। सीएमएचओ ने कहा कि मैं तत्काल दिखवाता हूं और जो भी सुविधा बंद है, उसे तत्काल चालू कराया जाएगा। रही बात डाक्टरों की कमी तो यह प्रदेश स्तर का मामला है। हमारे पास जितने डाक्टर उपलब्ध है, उसके अनुसार जिले भर के अस्पतालों को संचालन कराया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us