SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः जिले में लगातार बढ़ रही अत्यधिक गर्मी, तेज धूप और हीटवेव (लू) के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय स्तर पर 25 मई से 31 मई तक बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी, जिसके ठीक बाद 1 जून से 15 जून तक शासन स्तर से निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी रहेगा। आगामी 15 जून तक बच्चों के लिए केंद्र बंद रहेंगे और 16 जून से सभी आंगनबाड़ी केंद्र अपने नियत समय पर पुनः खुलेंगे।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के लिए अवकाश की इस अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को छूट नहीं रहेगी। उन्हें प्रतिदिन प्रातः 8.00 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से केंद्र में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वे विभागीय रिकार्ड दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का संपादन करेंगी। इसके अलावा, बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी पात्र हितग्राहियों को आरटीई (रेडी टू ईट) भोज्य पदार्थ के रूप में पूरक पोषण आहार का वितरण सुचारू रूप से किया जाता रहेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us