SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दुर्गा मंदिर से लाखों के सोने के आभूषण चोरी, मुकुट-छत्र और आंखें ले उड़े चोर

दुर्गा मंदिर से लाखों के सोने के आभूषण चोरी, मुकुट-छत्र और आंखें ले उड़े चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलःजयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बिजहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर मंदिर से माता रानी का एक मुकुट, दो छत्र, दो सोने की आंखें और एक सोने का लाकेट चोरी कर फरार हो गए।

घटना का पता तब चला जब मंदिर के पंडित सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में माता की मूर्ति पर लगे,आभूषण गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मंदिर समिति और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। चोरों ने रात के समय वारदात को -अंजाम दिया। मंदिर में सीसीटीवी नहीं होने से चोरों की पहचान मुश्किल हो रही है।

सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मंदिर समिति ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us