SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 170 रुपए के लेनदेन में युवक का अंगूठा काटा:गुजरात से शहडोल लौटे दो दोस्तों में खूनी झगड़ा; दोनों पर केस दर्ज

170 रुपए के लेनदेन में युवक का अंगूठा काटा:गुजरात से शहडोल लौटे दो दोस्तों में खूनी झगड़ा; दोनों पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    जिले के जयसिंह नगर के चित्रांव गांव में पुराने लेनदेन को लेकर बुधवार रात दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता दोनों पहले गुजरात में साथ काम करते थे। घटना में अंबर गुप्ता ने विकास गुप्ता का अंगूठा काट दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विकास का अंगूठा पूरी तरह से कट गया है।

दोनों पर काउंटर केस

थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, काम से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई। बहस हाथापाई में बदल गई।
पुलिस के अनुसार विवाद में 170 रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की और जानकारी सामने आएगी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us