SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में फिर मिले 500 के नकली नोट:बैंक में 500 रुपए की गड्डी लेकर पहुंचा किसान, 11 नोट निकले नकली

शहडोल में फिर मिले 500 के नकली नोट:बैंक में 500 रुपए की गड्डी लेकर पहुंचा किसान, 11 नोट निकले नकली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक में 500-500 के 11 नकली नोट जमा कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में नकली नोट जमा कराने का ये दूसरा मामला है।

पुलिस के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी किसान सूर्यांश सिंह बघेल ने बैंक में एक लाख रुपए जमा कराए थे। सभी नोट 500-500 के थे। जांच में 11 नोट नकली पाए गए हैं। इनके नंबर एक जैसे हैं। बैंक मैनेजर संतोष कुमार ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।

किसान के परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपना खेत अधिया पर दूसरे किसान को दिया है। फसल बिक्री से प्राप्त राशि को बैंक में जमा कराए गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिछले महीने एक युवक द्वारा एटीएम में नकली नोट जमा कराए जाने का मामला सामने आया था। मशीन ने अलार्म बजाकर बैंक को सूचित किया था।

पिछले महीने भी सामने आया था मामला

बीते माह भी कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढार रोड में स्थित एक बैंक के एटीएम में नोट जमा कराने एक युवक पहुंचा था। नोट जमा करते वक्त बैंक का सायरन बजने लगा था। इस दौरान सुरक्षा कर्मी ने खाता धारक को मौके से पकड़ कर पुलिस को सूचना दी थी।

कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुराने मामले पर युवक पर मामला दर्ज किया गया है। नोट युवक के पास जहां से आए थे अभी हम वहां तक नहीं पहुंच पाए हैं। अब किसान पर मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us