SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में नदी से मिला युवक का शव:भोपाल से लौटा था 32 साल का मजदूर, नहाने गया था

शहडोल में नदी से मिला युवक का शव:भोपाल से लौटा था 32 साल का मजदूर, नहाने गया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला में एक युवक का शव नदी में मिला है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुग्रीव बैगा के रूप में हुई है। वह पांच दिन पहले भोपाल से मजदूरी करके अपने गांव लौटा था।

सुबह नदी में नहाने गया सुग्रीव जब लंबे समय तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें पता चला कि उसका शव नदी में तैर रहा है। परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक तैरना जानता था। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुग्रीव एक जिम्मेदार युवक था। वह हमेशा अपने परिवार के लिए काम करता था। उसकी अचानक मौत से पूरा गांव सदमे में है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us