SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में किसान की गेहूं की फसल जली:ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के तार से टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शहडोल में किसान की गेहूं की फसल जली:ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के तार से टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के चौरी गांव में एक किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बुधवार दोपहर एक बजे की घटना है। किसान ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं की फसल गहाई के लिए ले जा रहा था।

रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली बिजली के तार से टकरा गई। टकराव से तार टूट गया। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्राली में लदी फसल में आग लग गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को ट्राली से अलग किया और आग बुझाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने बोरवेल से पानी निकालकर आग बुझाने की कोशिश की। दमकल को भी बुलाया गया। लेकिन दमकल कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। आगजनी का अपराध दर्ज किया जाएगा। इस घटना से किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

कुछ दिन पहले सीधी थाना क्षेत्र में भी एक किसान के खपरैल मकान में आग लगने की घटना हुई थी। चूल्हे में खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरा घर जल गया था। सौभाग्य से घर के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us