SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के जंगल में पहुंचा जंगली हाथी: झुंड से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते आया; गांवों में मुनादी, टीमें तैनात

शहडोल के जंगल में पहुंचा जंगली हाथी: झुंड से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते आया; गांवों में मुनादी, टीमें तैनात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के जंगलों में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से वन विभाग सतर्क हो गया। हाथी अपने झुंड से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते शहडोल जिले की सीमा में पहुंचा है। हाथी की लोकेशन रमना कनेर के पास तेंदूटोला क्षेत्र में मिली है। इसके बाद वन विभाग की टीमों ने उसकी निगरानी शुरू कर दी है।

केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि हाथी सोमवार सुबह करीब चार बजे शहडोल जिले की सीमा में दाखिल हुआ। यह हाथी अकेला है और छत्तीसगढ़ की ओर से तेंदूटोला होते हुए केशवाही के जंगल में पहुंचा है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में रहते हुए हाथी ने कुछ घरों में तोड़फोड़ भी की है। फिलहाल हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है और उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

गांवों में कराई जा रही मुनादी

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी शुरू करा दी है। ग्रामीणों को हाथी की लोकेशन की जानकारी देते हुए जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के आबादी क्षेत्र में आने की स्थिति में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी

गजरक्षक एप से भी मिलेगी जानकारी

हाथी की निगरानी के लिए वन विभाग ने कई टीमें गठित की हैं। टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, जिन लोगों के मोबाइल में गजरक्षक एप डाउनलोड नहीं है, उनके मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इसके जरिए भी ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी और सतर्कता से संबंधित संदेश दिए जाएंगे। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। टीम लगातार हाथी पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी के जंगल में होने के कारण वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर वन विभाग को तत्काल जानकारी दें।

पहले भी केशवाही पहुंच चुका है हाथी

केशवाही क्षेत्र में हाथी के पहुंचने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में हाथी पहुंच चुका है, जिसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us