श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के ग्राम कोठिया में बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस पांच दिनों से आरोपी की तलाश में जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठिया में दो अक्टूबर को नंदकुमार सिंह गोंड का अपने बेटे सिंघरराज सिंह गोंड से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नंदकुमार ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिंघराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर आसपास के घने जंगलों में छिप गया था।
सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों में लगाई गई थीं। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार, पुलिस ग्रामीणों के साथ दिन-रात लगातार जंगल में सर्चिंग कर रही थी। बीती रात भी 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ करीब रात दो बजे तक तलाश की गई, लेकिन घना जंगल होने के कारण आरोपी का पता नहीं चल सका।
भांजे से कहा- मैंने यह हत्या कैसे कर दी












