SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में 44 ट्रेनी पटवारियों ने परीक्षण काल में की हड़ताल, कारण बताओ नोटिस; क्‍यों न की जाए सेवा समाप्त

शहडोल में 44 ट्रेनी पटवारियों ने परीक्षण काल में की हड़ताल, कारण बताओ नोटिस; क्‍यों न की जाए सेवा समाप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले में सामूहिक अवकाश और कलमबंद हड़ताल करने वाले 44 परिवीक्षाधीन पटवारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।

तीन दिवस में जवाब तलब किया है

ब्यौहारी और जयसिंहनगर की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब तलब किया है, साथ ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

23 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी अर्चना मिश्रा ने तहसील ब्यौहारी के 23 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस जारी किया है।जिन पटवारियों को नोटिस दिया गया है।

21 परिवीक्षाधीन पटवारियों में यह हैं शामिल

23 परिवीक्षाधीन पटवारियों में धनीराम बैगा, नान सिंह डाबर, अभिषेक शर्मा, प्रमोद पासी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप तिवारी, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप नारायण तिवारी, आलोक सिंह, शिवांगी सिंह, सेजल साहू, हनी खान, आकांक्षा सिसोदिया, निहारिका सिंह, श्रजल पाण्डेय,रितेश गोस्वामी, राहुल भास्कर, दीक्षा मिश्रा, रेखा काशीरामका, रितिका साहू, जयश्री पाण्डेय, जया टेकाम और अखंड प्रताप सिंह शामिल हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर काजोल सिंह ने तहसील जयसिंहनगर के 21 परिवीक्षाधीन पटवारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें आदर्श सिंह, अंशुमन द्विवेदी, दिवाकर रजक, निर्मल सिंह, रोहित परमार, शुभम राउत, प्रसून आर.के. शुक्ला, अदम्य त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे, सुलेखा सिंह,अंजलि चौकसे, अभिषेक कुमार रौतेल, वर्षा तिवारी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, धर्मेन्द्र सिंह, दर्शना पटवा, रोहिणी उइके, बिंदेश्वरी कुडापे, दिव्या दास पनिका, गायत्री सिंह और मेघा वाईकर शामिल हैं।

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न

जारी आदेश में कहा गया है कि 17 सितंबर एवं 18 सितंबर को सामूहिक अवकाश और 21 सितंबर से कलमबंद हड़ताल की गई। परिवीक्षाधीन अवधि में हड़ताल और कार्य का बहिष्कार किए जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us