SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया’, सिंगरौली में सुसाइड से पहले ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ विनर निधि तिवारी ने लिखा दर्दभरा स्टेटस

इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया’, सिंगरौली में सुसाइड से पहले ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ विनर निधि तिवारी ने लिखा दर्दभरा स्टेटस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सिंगरौली। ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ विनर और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उनका शव मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित उनके निवास पर मिला। निधि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं, पिछले कुछ समय से वह मां और छोटी बहन के साथ सिंगरौली में रह रही थीं।

फेसबुक पर उनके 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से ज्यादा फालोअर्स थे। वह डांस रील्स और स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय रहती थीं। स्वजन के अनुसार आत्महत्या से पहले निधि ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट कर खुद से प्यार करने की बात कही। उन्होंने लिखा कि -“इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया…।

फोन पर युवक से हुई थी बहस

निधि की मां लता तिवारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बहस हुई, जिसके बाद निधि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और भोजन करने से इन्कार कर दिया। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी।
15 साल से अलग रह रहे हैं पिता
मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। निधि के मोबाइल की कॉल डिटेल और इंटरनेट मीडिया एक्टिविटी की जांच कर रहे हैं। बता दें कि निधि चार बहनों में से एक थीं। उनके पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से अलग रह रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार पांच साल पहले निधि की बड़ी बहन ने भी आत्महत्या कर ली थी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us