SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » जल्दी विवाह होने पर जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं होते बच्चे

जल्दी विवाह होने पर जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं होते बच्चे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः आप अपने आस पास, परिवार रिश्तेदार में कहीं भी बाल विवाह न होने दें। यह एक सामाजिक कुरीति है इसका विरोध करें। आप अपने संबंधित व्यक्तियों को बताएं कि किसी भी बच्चे का बाल विवाह करने से बहुत सारी हानियां होती है। बच्चे का शारीरिक, बौद्धिक विकास नहीं हो पाता, वह परिवार की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं होते। यह बात वन स्टाप सेंटर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर भानुप्रिया महरा ने कही।

“कब उम्र में शादी यानी जान का खतराः महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं ज्योति श्रीवास्तव प्रशासक वन स्टाप सेंटर के नेतृत्व में ‘मिशनशक्ति योजना अंतर्गत’ यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बुधवार को सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राहगीरों को एकत्रित कर उनको जागरूक किया गया। भानुप्रिया महरा सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर ने राहगीरों को समझाया कि जब बाल विवाह कर दिया जाता है तो बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं एवं कम उम्र में गर्भवती होने से जान का भी खतरा हो सकता है।

टोल फ्री नंबर 1098 पर करें शिकायतः

यदि आपके जानकारी में कही, भी बाल विवाह होता है तो इसका विरोध करते हुए इसकी सूचना अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दें या टोल फ्री नंबर 1098 अथवा 112 में के इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। राज काउंसलर सपना पाण्डेय ने घरेलू हिंसा वा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के टो नीचे दी जाने वाले समस्त सेवाओं से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित है तो वह वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकती है। यहां पर महिलाओं को 5 दिवस की अस्थाई आश्रय सुविधा, चिकित्सा सहायता, परामर्श सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि वन स्टाप उपस्थित हो सकते हैं जो गढ़ी रोड सेंटर तक पहुंचने के लिए आप स्वयं कन्या स्कूल सोहागपुर के सामने स्थित है या टोल फ्री नंबर महिला हेल्प लाइन 181 की मदद से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us