श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर उमरिया को ज्ञापन सौंपकर कन्या शिक्षा परिषद पाली में छात्रवृत्ति गबन, फर्जी उपस्थिति, वित्तीय अनियमितताओं एवं अन्य गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों में जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अब तक कार्रवाई नहींः
ज्ञापन में कहा गया कि मामले की जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होने के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। एनएसयूआई ने मांग की कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय न सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इन्होंने सौंपा ज्ञापनः
इस अक्सर पर कार्यक्रम प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया के नेतृत्व में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस विक्रम प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस जॉनी तिवारी, अभय सिंह, सूर्य सिंह, जावेद खान, रवि प्रजापति, दुर्गेश नामदेव, हर्षित तिवारी, फैजान नियाजी, सोहेल खान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।






