SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पत्नी का बाल पकड़कर खींचा, हेलमेट से किया लहूलुहान

पत्नी का बाल पकड़कर खींचा, हेलमेट से किया लहूलुहान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपित पति महिला के बाल पकड़कर हेलमेट से उसके सिर पर वार करता दिखाई दे रहा है। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बताया गया कि कुछ समय के लिए महिला बेहोश भी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित पनि के खिलाफ मामला  दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वैवाहिक विवाद न्यायालय में लंबितः

पुलिस के अनुसार घटना 25 जुलाई को परासी गांव के पास की है। पीड़िता परासी में अपने बेटे और बेटी के साथ किराए के मकान में रहती हैं और कृषि सखी के रूप में काम कर अपना जीवनयापन करती हैं। वह पिछले करीब एक वर्ष से अपने पति भूषण यादव से अलग रह रही है। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है।

पीड़िता के अनुसार, घटना के दिन वह कहीं जा रही थीं तभी उनका पति भूषण यादव बाइक से वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरोपित महिला के बाल पकड़कर हेलमेट से मारते हुए नजर आ रहा है।

कई बार मारपीट कर चुका है:

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति पिछले काफी समय से उनका पीछा कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देता आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपित पहले भौँ कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। घटना के बाद महिला ने भालूमाड़ा थाना सहित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी दी गई कि शिकायत पर थाने की पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित 40 वर्षीय भूषण यादव के खिलाफ धारा 229 और 115 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक सपन नामदेव ने बताया कि आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us