SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कारगिल विजय दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

कारगिल विजय दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बलिदानियों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला।

मार्च शहीद स्मारक से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुआ। गांधी चौक में कैंडल मार्च का समापन किया गया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं कारगिल के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बुंदे मातरम का उद्घोष किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन अमर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस अवसर पर विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, जिला संयोजक अमन त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, अमन तिवारी, रोहित वर्मा, शिवम् कौर, भूमिका, द्विवेदी, हर्षिता मिश्रा, प्रिया सिंह एवं कोमल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us